उत्तराखंड
प्रवेश परीक्षा आवागमन व्यवस्था के लिए बच्चों ने डीएम एवं सीडीओ को दिया धन्यवाद…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई।
डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवादेय विद्यालय में सुविधा बढाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वीकृति देते हुए फंड उपलब्ध कराने की बात कही है।
डीएम एंव मुख्य विकास अधिकारी ने जिला येाजना से बजट दिलाकर बच्चों के लिए प्रबन्ध किये जा रहे हैं जिसके लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों सहित शिक्षकों द्वारा घन्यवाद दिया गया है।
त्यूणी भूठ गांव के पूर्व पीटीआई अध्यक्ष भरत सिंह राणा ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था कर पुनीत कार्य डीएम ने किया जिससे बच्चे परीक्षा से वंचित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डीएम सर के आने से जनपद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं उपकरण, फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधा उपलबध कराई जा रही हैं, जो सराहनीय प्रयास है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
