उत्तराखंड
पिथौरागढ़ में पहाड़ से गिरा पत्थर, मकान की दीवार तोड़कर घुसा, बच्चे की मौत, चार घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दुखद हादसा सामने आया है। जहां पहाड़ से गिरे एक बड़े पत्थर ने एक मकान की दीवार को तोड़ दिया। यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। पत्थर के मकान में घुसने से दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति की गंभीरता का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ से पत्थर खिसककर मकान पर गिरा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
800 मिमी से ज्यादा बरसात के साथ मुंबई में अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
मानसून सत्र के पहले दिन स्वर्गीय मुन्नी देवी को मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता की
अच्छी खबर: गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम
पिथौरागढ़ में पहाड़ से गिरा पत्थर, मकान की दीवार तोड़कर घुसा, बच्चे की मौत, चार घायल
