उत्तराखंड
विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे दिन 20 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू हुआ विधानसभा का मॉनसून सत्र दूसरे दिन 20 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह की हंगामेदार रहा. विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा। इसी बीच सरकार की ओर से 9 विधेयक और 5,315.89 करोड़ का अनुपूरक बजट पास करवा लिया गया है।
पहले दिन सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद से जारी विपक्षी विधायकों का धरना रात भी चला। आज सुबह भी विपक्ष का धरना जारी रहा. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी विपक्ष नहीं माना है।
सरकार से विपक्षी तीन मांगें कर रहा है 1- जिला अधिकारी नैनीताल का तबादला. 2- SSP का निलंबन. 3- कांग्रेस नेताओं पर से मुकदमा वापसी
विधानसभा में पास हुए ये सभी 9 विधेयक-
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939) (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2025.
समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश 2025.
उत्तराखंड ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत (स्थान और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 2025.
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक.
उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025.
उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधायक 2025.
उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (नीरसन) विधायक.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel