उत्तराखंड
रूद्रप्रयाग स्थित ज्वैलर्स की दुकान में हुई थी आभूषण चोरी, आरोपियों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास
जनपद रूद्रप्रयाग के मैन बाजार स्थित एक सुनारज्वैलर्स की दुकान में अभियुक्त साजिद व रूकसाना द्वारा ज्वैलरी खरीदने का बहाना बना कर दुकानदार का ध्यान भटकाते हुए अपनी बातो मे उलझा कर दुकान से सोने के आभूषण चोरी कर लिये गये।
उक्त घटना दुकान की सी०सी०टी०वी० कैमरे की फुटेज मे कैद हो गयी। उक्त चोरी के सम्बन्ध मे दुकानदार द्वारा एक तहरीर थाना रूद्रप्रयाग मे लिखाई तथा पुलिस द्वारा विवेचना करते हुये अभियुक्तणो के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया। जहा मा० न्यायालय मे विचारण हुआ l
सोमवार को न्यायालय माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने फैसला सुनाया तथा अभियुक्त साजिद एवं रूकसाना को धारा 380 भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत दोषी पाते हुये तीन-तीन वर्ष का कठोर कारावास तथा दो-दो हजार रूपये के जुर्माने दण्डित किया गया जर्माना अदा ना करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगे ।
तथा धारा 411 भारतीय दण्ड संहिता में दोनों अभियुक्तगणों को दोषी पाते हुये एक-एक वर्ष का कठोर कारावास तथा एक-एक हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया गया। जुर्माना अदा ना करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण एक-एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेंगे। राज्य सरकार की ओर से उक्त मामले मे प्रभावी पैरवी अभियोजन अधिकारी, प्रमोद चन्द्र आर्य द्वारा की गईl

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel