उत्तराखंड
संस्कृति: आज देखिए गढ़वाली रामायण, पहाड़ की संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, जानिए कैसे
देहरादून। आज 5 अगस्त अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन पर जंहा पूरा देश दीपावली मनाएगा। वंही उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस खुशी के पल को अपने प्रदेश में अनोखे अंदाज में मनाने की ठानी है।
दीपावली तो मनाई ही जाएगी इसके लिए मुख्यमंत्री ने कह दिया है। लेकिन पहाड़ की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए पर्यटन मंत्री ने कहा है कि सांय 7:30 से दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर गढ़वाली बोली में रामायण को प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से इस पुनीत अवसर पर हमे अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ भगवान राम को जोड़ने और जानने का अवसर मिलेगा।
उधर, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा राज्य में श्री राम जन्म भूमि पूजन पर 5 अगस्त को प्रदेश में दीपमाला प्रकाशित कर उत्सव मनाया जाएगा।
इस दिन पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश व जिला आदि कार्यालयों व अपने घरों पर दीपक जलाए जाएँगे।
इस हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जन सामान्य से भी दीपमाला प्रकाशित करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशी धर भगत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।
इस बारे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से आग्रह किया है कि वे प्रातः प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दूरदर्शन पर होने वाले लाइव टेलिकास्ट को देखें।
यह ऐतिहासिक क्षण होंगे जिनके हम सभी श्रद्धालु साक्षी बनना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया है कि वे साँय अपने आवास पर दीप माला प्रकाशित करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel