उत्तराखंड
राजभवन सचिवालय सोमवार को हो सकते हैं बंद, जानिए कारण..
उत्तराखंड में एक महिला अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्यपाल सचिवालय सोमवार को बंद रहेगा।
साथ ही रविवार को राजभवन को पूरी तरह सेनिटाइज भी किया गया है। राजभवन परिसर का एक हिस्सा राज्यपाल सचिवालय के रूप में भी काम करता है।
यहां तैनात एक महिला अधिकारी को कुछ दिन पूर्व खांसी जुखाम की शिकायत सामने आई थी।
इसके बाद उन्होंने खुद ही कार्यालय आना बंद करते हुए, जांच कराई थी। शनिवार देर शाम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वो अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।
इस पर राजभवन सचिवालय को रविवार और सोमवार को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही रविवार को नगर निगम की टीम ने राजभवन में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया।
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संक्रमित अधिकारी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से काफी दिनों से नहीं मिली थी। साथ ही वो कई दिन से खुद ही कार्यालय नहीं आ रही थी।
राजभवन के उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार और रविवार को राज्यपाल सचिवालय में अवकाश ही रहा, अब एहतियातन सोमवार को भी राजभवन सचिवालय बंद रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel