उत्तराखंड
उत्तराखंड 8 लाख श्रमिकों की बल्ले-बल्ले,सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन अब मिलेंगे 8300

देहरादून UT: उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फ़ैसला लिया है पहले श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 6710 रु था जो अब 1590 रु बढ़ा दिया है जो अब 8300 रु मिलेगा। यह न्यूनतम वेतन प्रदेशभर में 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।जिससे प्रदेश के 5 लाख सेअधिक संगठित एवम असंगठित छेत्र के श्रमिकों को इस बढ़े हुए वेतन का सीधा लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण फैसले की आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेवायोजन कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में की। वहीं सरकार सिंगापुर की तर्ज पर प्रदेश के तीन जिलों में स्किल कालेजों की स्थापना भी करेगी। वह तीन जिले पौड़ी गढ़वाल,देहरादून ओर नैनीताल होंगे। सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड श्रम कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 500 रुपये की वृद्धि करने की सिफारिश की थी। लेकिन, सरकार ने श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता में शामिल करते हुए इसे 1590 रुपये बढ़ाकर 8300 कर दिया है। अभी तक श्रमिकों को 6710 रुपये न्यूनतम वेतन मिल रहा था।
सी एम रावत ने कहा कि जो जिले स्किल कालेज के लिए चुने गए है उनमें यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा जो कि एक साल के अंदर पूरा कर दिया जाएगा ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Whales: Giants of the Ocean
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार















Subscribe Our channel


