पिथौरागढ़
हादसा: गांव में गुलदार की धमक, मासूम को बनाया निवाला, दहशत का माहौल
पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टी गाँव में आज एक मासूम को गुलदार ने आपना निवाला बना दिया। देर शाम गुलदार ने ग्रामवासी भगत राम की 7 वर्ष की पुत्री हिमानी को अपना निवाला बनाया।
जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बेरीनाग निवासी भगत राम के चार बच्चे है जिसमे हिमानी दूसरे नंबर की बेटी थी जो शाम को दूध लेने पड़ोस में गयी थी इसी बीच घात लागए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया,
और घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया। जब तक गांव वाले खोजबिन कर बच्ची को ढूंढ़ पाते तबतक बेची प्राण त्याग चुकी थी।
आपको बता दें पूर्व में भी गांव वाले गुलदार की सूचना वन विभाग को दे चुके हैं परन्तु विभाग की लापरवाही के चलते आये दिन गुलदार की दहशत गांव में बनी हुई है।
आरोप हैं कि घटना की जानकारी देने के बाद भी एक घंटे के बाद जब वन विभाग ने अपना एक ऑफिस क्लर्क को भेजा जो ग्रामीणों से ही उलझने लगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel