उत्तराखंड
कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तराखंड, मसूरी-धनोल्टी व चारधाम में बर्फबारी, कई सड़कें बंद
उत्तराखंड UT- मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश से हुई। वहीं पहाड़ी इलाके बर्फ से ढक गए। मसूरी, धनोल्टी सहित चारधाम, चकराता और कुमाऊं की वादियां बर्फबारी से सराबोर हो गईं। जिससे एक बार फिर राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
पर्यटन नगरी मसूरी व धनोल्टी में एक बार फिर बुधवार को बर्फबारी शुरू हुई। मौसम की यह पांचवीं बर्फबारी है। मसूरी में बर्फबारी करीब एक से दो इंच हुई है। वहीं धनोल्टी मुख्य बाजार में लगभग आधा फिट से अधिक बर्फबारी हुई। आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब एक फिट से अधिक बर्फबारी बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्फबारी के कारण धनोल्टी में बीते मंगलवार शाम से विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं धनोल्टी में पानी का भी संकट मंडराने लगा है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। धनोल्टी मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण मसूरी पुलिस ने जेपी बैंड के पास बैरिकेडिंग लगाकर धनोल्टी मार्ग बंद कर दिया है। पुलिस के अनुसार धनोल्टी मार्ग पर बर्फबारी के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई। बताया जा रहा है कि चम्बा की ओर से धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को भी चम्बा में ही रोक दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel