उत्तराखंड
Covid-19: प्रदेश में धीमी पड़ी रफ्तार, आज मिले 359 नए केस, रिकवरी दर 90.05 प्रतिशत
देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 359 नए मरीज मिले जबकि 5 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 60155 और मृतकों की संख्या 984 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में 12, चमोली में 31, चम्पावत में 02, देहरादून में 90, हरिद्वार में 63, नैनीताल में 48, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी में 7, यूएस नगर में 18 जबकि उत्तरकाशी में 20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 54169 लोग स्वस्थ हो गये हैं,। 460 लोग राज्य के बाहर चले गये हैं जबकि 4542 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सुकून इस बात का है कि रिकवरी दर अब हर दिन बेहतर हो रही है। फिलहाल रिकवरी दर 90.05 फीसद पर पहुंच गई है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मरीजों में संक्रमण के मामले कम सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
