हरिद्वार
कुंभ 2021: लोक परंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी, दिव्य और भव्य होगा कुंभ मेला…
हरिद्वार: लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों में रंगी कुंभ नगरी अपनी अलौकिक छटा बिखेर रही है। कुंभ 2021 के लिए तैयार हुई नगरी की दीवारों पर धार्मिक आस्था की भव्यता के साथ ही, परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत का वैभव भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकृषित कर रहा है। पहाड़ की तमाम संस्कृति व परंपरा को दर्शन कराता कुंभ मेला इस बार अनूठा होगा। सरकार की ओर से धर्मनगरी को सजाने संवारने के साथ ही स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
प्रदेश सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अक्सर अवसर तलाशती रही है। सरकार के सुखद और सकारात्मक प्रयासों से अब कुंभ 2021 के लिए तैयार हुई धर्म नगरी भी सांस्कृतिक रंगों से जगमगाने लगी है। इसमें धार्मिक मान्यताओं के पौराणिक चित्रों व संस्कृति के रंग बिखेरते चित्रों से दीवारों को सजाया गया है।
इसके पीछे सरकार की मंशा यही है कि देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं के मन में आस्था का भाव तो जागृत होगा ही श्रद्धालु यहां की परंपरा, संस्कृति और पौराणिक विरासत से भी रूबरू हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आगे कहा कि “राज्य सरकार दिव्य और भव्य कुम्भ के लिए प्रतिबद्ध है। प्रयास किए जा रहे हैं कि कुंभ में यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखण्ड की लोक व सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हों।”
कुम्भ मेला क्षेत्र में होने वाले कार्य जैसे पुल, सड़क, सीवरेज, घाट इत्यादि कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस सारे निर्माण कार्यों को पेंटिंग के माध्यम से और अधिक आकर्षक ढंग से सजाया गया है। हरिद्वार ऋषिकुल के समीप हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से पेंट मय सिटी कैम्पेन से धर्म नगरी की फिजा ही बदल डाली है।
यहां दीवारों व खाली स्थानों पर देवभूमि की परंपराओं और संस्कृति के रंगों की जगमगाहट देखने लायक है। यहां देवी देवताओं के शानदार चित्र हैं तो पहाड़ी परंपराओं के सामान्य का बखान करते देवताओं के साज ढोल दमाउं व मशकबीन भी आकर्षण का केंद्र बने हैं पर्यटक स्थलों और स्ट्रीट्स पर उत्तराखंड की गढ़वाल कुमाऊं की सभ्यता और संस्कृति की कलाकृतियां में धार्मिक, आध्यात्मिक, और वैज्ञानिक पहलुओं के दर्शन हो रहे हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि कुंभ 2021 सच में अद्भुत और अकल्पनीय होगा। इस पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को चित्रकला से सजाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप मेक माय सिटी कैंपेन से धर्म नगरी में परंपराओं और संस्कृति के रंग भी देखने को मिलेंगे । कुंभ तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार का कुंभ दिव्य और भव्य होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel