नैनीताल
हादसा: बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश…
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के थारी गांव से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे की वजह बने ट्रैक्टर में आग लगा डाली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया। ग्रामीण ने शव को मौके पर ही रखकर ट्रैक्टर चालक व मालिक की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर तनाव को देखते हुए आस-पास के थानों का पुलिस बल व्यवस्था बनाये रखने के लिए बुलाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 वर्षीय मोहित पुत्र किशन सिंह अपने दोस्त दीपक पुत्र चंदन सिंह वीरपुर लच्छी थारी से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। जब वह थारी रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने पहुंचे। तभी पीछे से खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूके 04 सीए 7746 ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक की टांग टूट गई।
ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पहले भी बीते 28 दिसंबर को ट्रैक्टर द्वारा हादसा हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मांग के बाद भी अभी भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रोक नहीं लगायी गई। ऐसे में लगातार हादसे हो रहे और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इस दौरान मौके पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, पीरुमदारा चौकी प्रभारी कवीन्द्र शर्मा के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दूसरी ओर हादसे के घायल युवक को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

