मनोरंजन
Ranbir-Alia Wedding: एकदूजे के हुए रणबीर-आलिया, सेरेमनी की पहली तसवीर आई सामने…
मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए बड़ी खबर है। दोनों ही स्टार्स आज (गुरूवार) 14 अप्रैल को एक दूजे के हो गए है। सात फेरे लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गये है। दोनों ने परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। शादी मुंबई स्थित वास्तु बंगले पर रिश्तेदार और करीबी दोस्तों के बीच संपन्न हुई। शादी में पूरा कपूर खानदान सजधज कर पहुंचा था।
https://www.instagram.com/yogenshah_s/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2ae223e2-cbb0-4575-bb46-f5e5799fc133
खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है। शादी की रस्में खत्म हो गई है। यह कपल शाम 7 बजे के बाद मीडिया के सामने एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि ये कपल पिछले 5 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा के लिए एकदूजे के हो गये हैं।
वहीं,इस शादी में रणबीर की बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने लुक से चार चांद लगा दिए। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपने इकलौते बेटे की शादी में फूले नहीं समा रही थीं। लेकिन शादी में ऋषि कपूर का ना होना परिवार के लिए बड़े दुख की बात थी। फिर भी ऋषि कपूर की खमी ना खले इसलिए शादी के मंडप के पास उनकी बड़ी सी तस्वीर को फूलों से सजाया गया था। इस तस्वीर के सामने बैठे रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
