देश
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने लहराया परचम…
चंडीगढ़: पंजाब में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आए नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नगर निगम की 35 सीटों पर हुए चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं । आप की सबसे ज्यादा 14 सीटें आई हैं, बीजेपी की 12 सीटें और कांग्रेस की 8 सीटें आई हैं। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में हिस्सा लिया था। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है।अब तक आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4,15, 17, 18,19, 21, 22, 23, 25, 26, 29 और 31 पर जीत हासिल की है, जबकि वार्ड नंबर 2, 3, 6, 7, 9,11, 14, 32, 33 और 35 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने वार्ड 5, 10, 13, 27 और 34 पर कब्जा किया हैं। वार्ड नंबर 30 पर अकाली दल की जीत हुई है। चुनाव परिणामों पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
















Subscribe Our channel