देश
BREAKING: लोकसभा चुनाव की डेट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ऐलान…
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की डेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि आयोग कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी आज यानी शुक्रवार को दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। ऐसे में सबकि निगाहे चुनाव आयोग पर टिकी है। लोकसभा चुनाव 2024 सात से आठ चरणों में होने की संभावना जताई गई है। आम चुनाव की घोषणा होने की खबरों के बीच राजनीतिक दलों की सक्रियता चरम पर है। सभी दल अपने चुनावी कैंपेन को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव पूर्व लगभग 40 रैलियां कर चुके हैं। इसमें अबकी बार 400 पार का नारा भी वह लगा चुके हैं।
वहीं आज लोकसभा चुनावों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने कल 16 जनवरी को 3 बजे बुलाई पत्रकार वार्ता बुलाई है। जिसमें तारिखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगामी चुनाव की तारीखों को लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। गौरतलब है कि पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel

