देश
Breaking : इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, आदित्य एल-1 दूसरी कक्षा में स्थापित…
सूरज के रहस्य का पता लगाने के लिए आदित्य एल-1 को शनिवार सफलतापूर्वक शनिवार लॉन्च किया गया। एक दिन बाद आदित्य एल-1 रविवार पहली बार अपनी कक्षा बदली। आदित्य एल-1 दूसरी कक्षा में स्थापित हो गया है। 16 दिन तक पृथ्वी के ही चारों ओर चक्कर लगाए और इसके बाद 110 दिनों का लंबा सफर शुरू हो जाएगा। आदित्य एल-1 16 दिनों में पांच बार पृथ्वी की कक्षा बदलेगा। इसके बाद थ्रस्टर फायर किए जाएंगे और यह एल-1 की ओर आगे बढ़ जाएगा।
अब 5 सितंबर को दोबारा कक्षा में बदलाव होगा। इसरो ने बताया कि भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 की कक्षा संबंधी अगली प्रक्रिया पांच सितंबर 2023 को भारतीय समयानुसार देर रात लगभग तीन बजे निर्धारित है।
आदित्य एल-1 235 x 19500 किलोमीटर की कक्षा से निकलकर 245km x 22459 km की कक्षा में पहुंच चुका है। आदित्य एल-1 की यह पहली बड़ी सफलता है और इसके सूरज की ओर पहली छलांग भी कह सकते हैं।
आदित्य एल-1 अब अगले चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। यह धरती से सूरज की दूरी का मात्र 1% है। सूर्य से कई करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए आदित्य उसे लगातार निहारेगा।
Aditya-L1 Mission:
The satellite is healthy and operating nominally.The first Earth-bound maneuvre (EBN#1) is performed successfully from ISTRAC, Bengaluru. The new orbit attained is 245km x 22459 km.
The next maneuvre (EBN#2) is scheduled for September 5, 2023, around 03:00… pic.twitter.com/sYxFzJF5Oq
— ISRO (@isro) September 3, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
“भिक्षा से शिक्षा की ओर” – देहरादून में जिला प्रशासन की अनूठी पहल, 82 बच्चों को नया जीवन…
सोशल मीडिया की अफवाहों पर IAS बंशीधर तिवारी का प्रहार-कहा, सच्चाई को कोई लॉबी दबा नहीं सकती…
डीएम सविन बने ‘किसान सविन’, मिट्टी में सनी सुबह ने छोड़ी मिसाल…
नेतृत्व: सीएम धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता के प्रयास लाए रंग…
स्मार्ट विजन: धामी के विज़न से देहरादून बना स्मार्ट और सशक्त शहर…















Subscribe Our channel








