देश
Big Breaking: अभी-अभी यहां गहरी खाई में गिरी बस, 11 की मौत, 25 लोग घायल…
पहाड़ी अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। इस वक्त बड़े हादसे की खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। यहां पुंछ में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। मौके पर सेना बचाव कार्य में लगी हुई है। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस मंडी से सावजियान जा रही थी। बस में 24-30 यात्रियों के बैठे थे। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर-JK12 1419 है। बस बुधवार सुबह बरेली नाले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई यात्रियों को जानलेवा चोटें आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में 5 और 14 साल के दो लड़कों के अलावा तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- पुंछ के सवजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव ने भारत सरकार के विभिन्न सचिवों से भेंट की…
डीएम की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक, चालू वित्तीय वर्ष के लिए 9.07 बजट अनुमोदित
श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में की शिरकत
लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
चिकित्सा स्वास्थ्य ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर, ट्रामा सेन्टर कर्णप्रयाग, मेला मैदान गौचर का निरीक्षण
