देश
CBSE Board Exam 2023: बोर्ड ने डेटशीट में किया बड़ा बदलाव, इस लिंक से चेक करें नया शेड्यूल…
CBSE Board Exam 2023: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए काम की खबर है। सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में जारी की एग्जाम डेटशीट में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि ये बदलाव 12वीं की डेटशीट में किया गया है। हलांकि इस बात का ध्यान रखें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो भी छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर रिवाइज्ड डेटशीट चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड की 12वीं रिवाइज्ड डेटशीट (CBSE 12th Exam Date Sheet) के अनुसार 4 अप्रैल 2023 को होने वाली 12वीं परीक्षा 27 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी साझा की है। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने अभी तक एग्जाम एडमिट कार्ड जारी करने की डेट का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही जारी कर दिए जाएंगे। सभी स्कूल प्रमुख एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इन्हें छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।
बताया जा रहा है कि बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च 2023 को खत्म होंगी वहीं बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। आपको यह भी बता दें केवल एक शिफ्ट में यानी सुबह 1030 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel