देश
suhani bhatnagar dangal: दंगल की बबीता ने कहा दुनिया को अलविदा, रेयर बीमारी से जूझ रही थी सुहानी…
Suhani: जीवन और मृत्यु दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। जन्म के साथ ही मृत्यु का दिन व वजह पहले ही तय हो जाता है। लेकिन कुछ आकस्मिक मृत्यु ऐसी होती हैं जिन्हें मानना थोडा मुश्किल हो जाता है। एक माता-पिता के लिए उनकी औलाद कि मृत्यु का दर्द का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।
ब्लॉकबस्टर फिल्म “दंगल” तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज़ 19 साल कि उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी एक रेयर बीमारी के चलते पिछले दो महीने से बेड पर थीं। रेयर बीमारी के बारे में किसी को कोई अंदाजा नहीं था। 11 दिन पहले सुहानी की तबीयत और बिगड़ गई जिसके चलते सुहानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल में ही सुहानी ने अपना दम तोड दिया। सुहानी भटनागर के आकस्मिक निधन से सभी लोग सदमे में हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान सुहानी भटनागर कि माता पूजा भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी “गॉड्स चाइल्ड” थी। फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के रोल के लिए 25 हजार बच्चों ने ऑडिशन दिया था। और सब को पीछे छोड़ सुहानी ने इस फिल्म में अपनी जगह हासिल कि थी। मां पूजा भटनागर कहती है उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
मीडिया से बातचीत के दौरान पीता पुनीत भटनागर ने अपना दुःख जाहिर करते हुए सुहानी के बिमारी के बारे में बताया। सुहानी के पिता ने बताया कि 2 महीने पहले से सुहानी के बाये हाथ में सूजन होना शुरू हुआ। परिवार को लगा यह सामान्य सूजन है। इसके बाद सुहानी के दाये हाथ में भी सूजन होना शुरू हो गया। और धीरे धीरे पूरे शरीर में सूजन होना शुरू हो गया। जिसके बाद सुहानी को डॉक्टर के पास दिखाया गया। इस दौरान डॉक्टर द्वारा बिमारी का पता नहीं लगाया जा सका।
तकरीबन 11 दिन पहले सुहानी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। वहां जांच करने पर पता चला कि सुहानी बेहद रेयर बिमारी से जूझ रही है। उस रेयर बिमारी का नाम है डर्मेटोमायोसाइटिस।
मेडिकल साइंस के अनुसार इस बिमारी का एक मात्र इलाज स्टेरॉइड्स है। सुहानी को ठीक करने के लिए उसे स्टेरॉइड्स दिए गए। स्टेरॉइड्स के कारण सुहानी कि बॉडी का ऑटो इम्यून सिस्टम प्रभावित हो गया जिसके चलते इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो गया। और 19 साल कि उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel