देश
Dussehra 2022: उत्तराखंड में दशहरे की धूम, यहां रावण का जलता पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा…
Dussehra 2022: उत्तराखंड सहित देश भर में दशहर की धूम है। शारदीय नवरात्रि के समापन के मौके पर उत्तराखंड में बुधवार को विजयादशमी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। दशहरा के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण दहन किया गया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में जलता हुआ रावण का पुतला लोगों की भीड़ पर गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित शहर के सबसे बड़े कार्यक्रम के तहत शाम छह बजकर पांच मिनट पर परेड ग्राउंड में रावण दहन किया गया। बताया जा रहा है कि परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। पहली बार रावण का आकार 65 फीट, कुंभकर्ण 60 फीट, मेघनाथ 55 फीट का था जो कि पिछले वर्षों से विशाल है।
परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे, लेकिन उत्तरकाशी में हिमस्खलन और पौड़ी में बस हादसे के कारण उन्होंने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और प्रेम नगर में भी विभिन्न समितियों की ओर से दशहरा मेला और रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान सभी जगह दशहरे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
वहीं हरियाणा के यमुनानगर से एक बुरी खबर आ रही है। यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel