देश
दुःखद: यंहा स्कूल की बच्ची के गले मे फंसी चाकलेट से मौत, जांच शुरू…
कर्नाटक के उडुपी जिले से बुधवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक 6 साल की बच्ची की जान चॉकलेट ने ले ली। बच्ची की मौत के बाद से उसके परिजनों समेत स्कूल वह शहर भर में गम का माहौल है।
असल में 6 साल की बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से बस में चढ़ रही थी। इस दौरान उसने अपने हाथ में रखी चॉकलेट को रैपर समेत निगलने का प्रयास किया, लेकिन चॉकलेट रैपर समेत ही बच्ची की गले में फंस गई। इस वजह से बच्ची स्कूल बस के पास ही बेहोश होकर गिर गई।
जिसके बाद आनन फानन में बस ड्राइवर और परिजन ने बच्ची को अस्तपाल में पहुंचाया। लेकिन, बच्ची को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मौत के बाद स्कूल ने अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel

