देश
Asian Games: भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड के लिए मुकाबला, भारत ने टॉस जीता…
महिला क्रिकेट टीम का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। 10 ओवर के खेल के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं।
एशियाई खेल 2023 में भारत बनाम श्रीलंका स्वर्ण पदक मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध है। एशियन गेम्स महिला क्रिकेट फाइनल मुकाबले का का भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एसडी और एचडी (तमिल और तेलुगु) पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
टीमें:
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका राणावीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।
Asian Games कुछ अन्य खेलों के अपडेट-
एशियन गेम्स 2023 के दूसरे दिन भारत की अच्छी शुरुआत रही। देश को निशानेबाजी में गोल्ड मेडल मिला। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश और दिव्यांश की तिकड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया।
आज भारत ने रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता, रोइंग के मेन्स फोर स्पर्धा में जसविंदर, आशीष, पुनीत और आशीष ने मेडल दिलाया।
भारत के श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भारत के लिए ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एक और मेडल जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तोमर ने 228.8 पॉइंट्स हासिल किए. चीन के शेंग लीहाओ ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel