देश
Job Update: इस विषय में है मास्टर डिग्री, तो बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी, 1 लाख होगी सैलरी…
Job Update: नौकरी का इंतजार कर रहे पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी है। इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (IDEX) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन करने की अंतिम तीथि 1 अगस्त बताई जा रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार idex.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईडीईएक्स प्रोग्राम कार्यकारी भर्ती 2022 के लिए इन पदों (IDEX Recruitment 2022) के लिए अनुभव के साथ विज्ञान, प्रबंधन या प्रौद्योगिकी / स्नातक डिग्री धारकों में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इस भर्ती (IDEX Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 8 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 1,00,000/- प्रति माह दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 साल के प्रासंगिक अनुभव के साथ विज्ञान, प्रबंधन या प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. साथ इससे संबंधित अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2022 को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://idex.gov.in/ पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://idex.gov.in/career के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

