देश
Aaj Ka Panchang: जानिए 24 सितंबर दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…
दिनांक- 24 सितंबर 2021
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिन – शुक्रवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – उत्तर
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र – अश्विनी
योग – व्याघात
करण- भद्रा
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय- 6:01
🌼दिनमान:- 11 घंटा 59 मिनट ।
🌷आज का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत एवं चतुर्थी नि. एकोदिष्ट ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष :- जीमूतवाहन व्रत (जितिया) व्रत नहाय खाय – सोमवार ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के)
दिन के 9:00 से 12:02 तक।
🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
दशकुमारचरित की रचना दंडी ने किया है।
🌚 राहु काल :- दिन के 10:19 से 11:50 बजे तक।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
मनुष्य को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि शब्द कहीं औषधि का कार्य करता है तो कहीं घाव पहूँचाने का ।
24 सितंबर शुक्रवार का राशिफल—-
मेष – ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। संतान और प्रेम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृषभ – मन परेशान रहेगा। कोई वजह नहीं है फिर भी आप परेशान रहेंगे। कोई वजह नहीं रहेगी फिर भी आप परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से चीजें सुधर रही हैं लेकिन मन परेशान रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
मिथुन – मानसिक और शारीरिक स्थिति सुधार की ओर है। संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। धनागमन होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अद्भुत समय है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क – जीवन सुधार की ओर जा रहा है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, व्यापार का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। प्रेम पहले से थोड़ा बेहतर होगा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं, ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए। आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पास पीली वस्तु रखें।
कन्या – जोखिम भरा समय है। सोच-समझकर आगे बढ़िएगा। कोई रिस्क न लीजिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम और व्यापार चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें। कुछ लाल वस्तु उन्हें अर्पित करें।
तुला – बड़ा मजा आने वाला समय है। जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। प्रेम का भी साथ मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। लाल वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।
वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से भी कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु – भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थी लिखने-पढ़ने की नई शुरुआत कर सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न करें। हनुमान जी की अराधना करते रहें। उन्हें लाल वस्तु अर्पित करें।
मकर – स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख में बाधा पड़ सकती है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ – प्रयास करें, सफलता निश्चित है। रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं। एक सार्थक उर्जा का संचार आपके अंदर हो रहा है। यह आपको तरक्की देगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। गणेश जी की अराधना करें।
मीन – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपनों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम में निकटता रहेगी। व्यापारिक लाभ भी मिलेगा। एक अच्छी स्थिति है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है आपको। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
–आचार्य बंशीधर झा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel