देश
Aaj Ka Panchang: जानिए 22 सितंबर दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…
दिनांक- 22 सितंबर 2021
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिन – बुधवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – उत्तर
ऋतु – शरद
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – रेवती
योग – वृद्धि
करण- तैतिल
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:59
🌼दिनमान:- 12 घंटा 03 मिनट ।
🌷आज का व्रत व विशेष:- द्वितीया एकोदिष्ट एवं पंचक (भदवा) समाप्ति गुरुवार प्रातः 7:15 ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष :- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – शुक्रवार ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के)
8:58 से 10:30 एवं 12:01 से 01:36 तक ।
🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
कथा सरितसागर के लेखक सोमदेव है ।
🌚 राहु काल :- दिन के 11:50 से 01:21 बजे तक ।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
गति से पूर्व गन्तव्य का ज्ञान आवश्यक है ।
22 सितंबर बुधवार का राशिफल—-
मेष- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।
वृषभ- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। तरक्की के योग हैं।
मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सम्पत्ति में निवेश लाभप्रद हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें।
सिंह- वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार में शान्ति के लिए प्रयास करें। पिता का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार को किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार पर निवेश कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृश्चिक- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता-पिता का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
धनु- मन परेशान रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।
मकर- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
कुंभ- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत बन सकते हैं। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। किसी दूसरे स्थान परी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी ने क्रिएटर्स को दिया संदेश – “सकारात्मक कंटेंट से बदलेगा प्रदेश का भविष्य”
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री
बिग ब्रेकिंग: शादी का झांसा, जबरन संबंध और धमकी। दो जिलों में महिलाओं ने दर्ज कराई FIR…
















Subscribe Our channel


