देश
Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें लागू, जानें आपके शहर में महंगा हुआ या सस्ता?
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों को लेकर नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल के लेटेस्ट प्राइस अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। आज यानी 20 मार्च को कई राज्यों में लगभग पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। आइए जानते है आपके शहर में रेट घटे है।
मिली जानकारी के अनुसार अगर आप भी घर से गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो फ्यूल की ताजा कीमत चेक कर लेने की सलाह दी जाती है। बताया जा रहा है कि फ्यूल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि गोवा में पेट्रोल 4 पैसे घटकर 95.36 और डीजल 4 पैसे घटकर 87.92 रुपए प्रति लीटर है। गुजरात में पेट्रोल 6 पैसे घटकर 94.44 और डीजल 6 पैसे घटकर 90.11 रुपए प्रति लीटर है।
हरियाणा में पेट्रोल 3 पैसे घटकर 95.46 और डीजल 3 पैसे घटकर 88.29 रुपए प्रति लीटर है। हिमाचल में पेट्रोल 7 पैसे घटकर 93.73 और डीजल 7 पैसे घटकर 86.09 रुपए प्रति लीटर है। जम्मू कश्मीर में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 95.56 और डीजल 26 पैसे घटकर 83.89 रुपए प्रति लीटर है। कर्नाटक में पेट्रोल 11 पैसे घटकर 100.50 और डीजल 9 पैसे घटकर 86.56 रुपए प्रति लीटर है। केरल में पेट्रोल 70 पैसे घटकर 105.60 और डीजल 65 पैसे घटकर 94.59 रुपए प्रति लीटर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
