देश
काम की खबरः RBI का ऐलान, अब बिना कार्ड किसी भी बैंक के ATM से निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे…
देहरादूनः अगर आपको कैश की जरूरत है और आप अपना डेबिट कार्ड साथ लेना भूल जाए तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आरबीआई ने कार्डलेस एटीएम कैश को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके अनुसार जल्द ही आप बिना कार्ड के किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ा ऐलान करते हुए बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से कैश निकालने की सुविधा लोगों को दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरबीआई ने आज ‘स्टेटटमेंट ऑन डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसीज’ जारी किया है। इस दौरान गवर्नर ने कहा कि सभी देशभर के एटीएम से बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा होगी। अब लोग बिना कार्ड के ही एटीएम से पैसे को यहां से निकाल सकते हैं। इस सुविधा को युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानि यूपीआई के माध्यम के जरिए लिया जा सकता है। कार्डलेस कैश निकासी के तहत ग्राहकों को ATM से पैसा निकालने के लिए किसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होती है। कार्डलेस कैश ट्रांजैक्शन में एटीएम पिन की जगह मोबाइल पिन का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इससे ATM के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।
वहीं आरबीआई गवर्नर ने कहा, “वर्तमान में एटीएम के जरिए कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा केवल कुछ बैंकों तक ही सीमित है। अब यूपीआई का उपयोग करते हुए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा, “लेनदेन में आसानी के अलावा ये भी फायदा होगा कि ऐसे लेनदेन के लिए फिजिकल कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी और कार्ड स्किमिंग और कार्ड क्लोनिंग आदि धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel