देश
Sarkari Naukri: कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, पढें डिटेल्स…
Sarkari Naukri: युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गृह मंत्रालय द्वारा कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के पदों पर बंपर भर्ती निकली गई है। बताया जा रहा है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 787 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए फिजिकल टेस्ट यानी यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। वहीं अलग अलग पदों पर अलग अलग योग्यता मांगी गई हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होना चाहिए. वहीं यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को किसी प्रकार का एप्लीकेशन फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी। बताया जा रहा है कि उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक https://www.cisf.gov.in/cisfeng/ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel

