उत्तराखंड
बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आसमानी बिजली गिरने से 121 भेड़-बकरियों की मौत…
बड़ी खबर: उत्तराखंड के बागेश्वर कपकोट से बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर कपकोट के दानपुर क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से 121 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पशुपालकों ने अपनी बकरियों को चुगान के लिए लमतरा बुग्याल में छोड़ा था। मंगलवार की रात को आकाशीय बिजली गिरने से 10 पशुपालकों के 121 बकरियों की मौत हो गई।
जिसमें ग्राम जोगिना लमतौरा बुग्याल में लगभग 121 बकरियाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मर गयी। इसमें हर्ष सिंह पुत्र नरमल सिंह गोणिना 30, पान सिह पुत्र नरमल सिंह 30, सुनील सिंह पुत्र हर्ष सिंह 16, दुर्गा सिह पुत्र फते सिंह 20, वीर राम पुत्र लालू राम 07, भूपाल सिंह डा० खुसाल सिह 08, लक्ष्मण सिह पुत्र फते सिह 05, केशर सिह पुत्र भगवत सिह 02, हरमल सिंह पुत्र तेन सिह 01, नरेन्द्र सिंह पुत्र श्याम सिंह 02 बकरियों की मौत हो गई
विधायक ने डीएम से कहा-तत्काल भेड़ पालकों को राहत पहुंचाई जाए
बागेश्वरः आज कपकोट क्षेत्र के गोगिना गांव के भेड़ पालकों को आकाशीय बिजली ने भारी क्षति पहुंचाई है। इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 122 भेड़ें व बकरियां मारी गईं। इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी को दी। उन्होंने प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं और पशु चिकित्सकों की टीम गांव भेजने के लिए कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel