उत्तराखंड
Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस पर टिहरी के इस कर्मी सहित 26 पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट…
Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकरियों को प्रतिष्ठित राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत कई पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिसकी सूची जारी की गई है। आइए जानते है इस साल किसे किसे सम्मानित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी अभिनव कुमार ने गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। जिसमें तीन कर्मियों को राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं चार पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। 19 कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक
1.विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत ।
2. गजपाल सिंह रावत, प्लाटून कमाण्डर मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखण्ड ।
3. धनीलाल, अपर गुल्मनायक, 40 वीं वाहिनी पी0ए0सी0, हरिद्वार ।
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-
1. अजय कुमार रावत, निरीक्षक स0पु0, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
2. श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रूद्रप्रयाग
3. गोबिन्द सिंह मेहता, उप निरीक्षक(एम), जनपद नैनीताल
4. अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद टिहरी गढ़वाल
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-(19)
1. बृज मोहन पन्त, निरीक्षक नागरिक पुलिस पीटीसी नरेन्द्रनगर ।
2. देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक ना0पु0, जनपद चमोली ।
3. सुभाष चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय) देहरादून ।
4. राकेश बिष्ट, दलनायक 46वीं वाहिनी पीएसी,रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।
5. बृज मोहन, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस दूसंचार मुख्यालय ।
6. सतीश चन्द्र कापड़ी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद अल्मोड़ा ।
7. गब्बर सिंह, अपर गुल्मनायक एसडीआरएफ वाहिनी,उत्तराखण्ड।
8. सलमान अली, उप निरीक्षक(एम) एफएसएल उत्तराखण्ड, देहरादून ।
9. बिन्देश्वर प्रसाद, अपर उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद उत्तरकाशी ।
10. शिव चरण, अपर गुल्मनायक आईआरबी द्वितीय, देहरादून ।
11. हेमन्त सिंह, अपर गुल्मनायक आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल।
12. त्रिलोक सिंह, अपर उप निरीक्षक स0पु0 जनपद चम्पावत ।
13. धन सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद बागेश्वर ।
14. संजय कुमार तिलाड़ा, मुख्य आरक्षी ना0पु0 जनपद नैनीताल ।
15. अनिल कुमार मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी 88 ना0पु0 जनपद पिथौरागढ़
16. प्रदीप कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी ना0पु0 सीआईडी खण्ड देहरादून
17. वाणी बिलास, मुख्य आरक्षी सतर्कता सेक्टर, देहरादून
18. सपना नेगी, आरक्षी 55, जीआरपी उत्तराखण्ड
19. अरविन्द गिरी, लान्स नायक 477, 31वीं वाहिनी पीएसी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Manajemen Risiko di Game Spaceman: Teknik Strategis Bertahan Lebih Lama
Mahjong Slot dengan Fitur Free Spin Terbaik Panduan Lengkap Memaksimalkan Peluang Menang
Slot Bonus Tanpa Batas Klaim Sekarang dan Siap Hajar Maxwin!
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…














Subscribe Our channel