उत्तराखंड
Covid-19: उत्तराखंड में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 400 जानें जिलेवार।
UT- उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना के 51 मरीज मिले हैं। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है।

प्रदेश में 51 मरीजों के मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 400 हो गई है। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा 136 मरीज नैनीताल जिले में हैं। नैनीताल जिले में मंगलवार दोपहर को दस नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।
यह सभी दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं। इसमें नौ लोग रामनगर व एक कालाढूंगी का निवासी है। एसीएमओ डॉ. रशिम पंत के अनुसार सभी पॉजीटिव दिल्ली से लौटे थे जिन्हें फेसिलिटेशन क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।
रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गय है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक केवल बाहर से लौटे प्रवासी ही कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैँ। ऐसे में अच्छी बात यह है कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने का अब तक कोई प्रमाण नहीं है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में जुट गया है। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
वायरस को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके छह मरीजों को छुट्टी दी दी गई है जबकि शेष बचे मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आज 749 सैंपलों को जांच के लिए भेजा है। मंगलवार को ही 729 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिलेवार कोरोना मरीजों की संख्या
जिले मरीज
अल्मोड़ा 15
बागेश्वर 08
चमोली 11
चंपावत 08
देहरादून 74
हरिद्वार 28
नैनीताल 136
पौड़ी 10
पिथौरागढ़ 17
रुद्रप्रयाग 03
टिहरी 25
यूएस नगर 50
उत्तरकाशी 10
प्राइवेट लैब 05
कुल मरीज 400
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel