उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में बारिश के बाद अब गर्मी करेगी हाल बेहाल, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम…
देहरादूनः उत्तराखंड में जहां बारिश- बर्फबारी- भूस्खलन ने जन जीवन अस्त व्यस्त किया है। वहीं अब बारिश के बाद गर्मी बढ़ने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज कई जिलों में बारिश रहेगी। लेकिन राज्य में कल से मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 से 25 जून तक पूरे राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में बुधवार से बारिश में कमी आएगी। बुधवार को कुछ पहाड़ी जिलों के अलावा प्रदेशभर में अगले चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं। 23 से 25 जून तक पूरे राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। 25 जून तक मौसम साफ रहेगा, इससे तापमान में इजाफा होगा। गर्मी एक बार फिर हाल बेहाल कर सकती है।
हालांकि बताया जा रहा है कि 26 जून से राज्य में फिर बारिश की संभावना बन रही है। खासकर 26 को कुमाऊं मंडल के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 27 और 28 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने संभावना है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में भी प्री मॉनसून वाली बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार आदि जैसे राज्यों में जारी का सिलसिला जारी है। अब बिहार में आने वाले दिनों में और बारिश के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, आंधी-तूफान के चलते लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel