उत्तराखंड
Bank Jobs: उत्तराखंड में टिहरी सहित कई जिलों में निकली भर्ती, जानें सैलरी और भर्ती डिटेल्स…
Bank Jobs: पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय टिहरी के अंतर्गत जिलेवार सफाई कर्मचारी ( आंशिक एवं पूर्णकालिक ) के पद पर भर्ती निकली गई है। जिसके लिए विज्ञापन जारी किए गए है। ये भर्ती टिहरी सहित कई जिलों में होगी। जिसके लिए अनपड़ भी आवेदन कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई तक पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय टिहरी में ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
जानिए किस जिले में कितने पद
ये भर्ती उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी जिलों में पदों के लिए निकाली गई है।अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण डीओपीटी के नियमानुसार जिला टिहरी में 1 रिक्ति आरक्षित है। जबकि अनारक्षित के तहत तीन पदों पर भर्ती, उत्तरकाशी अनारक्षित 1 लिएऔर EWS के लिए एक एक पद पर भर्ती, चमोली में अनारक्षित के लिए दो और OBC के लिए 1 पद पर भर्ती निकाली गई है। पौड़ी में अनारक्षित के लिए दो और जिला अनु . जाति के एक पद पर भर्ती निकाली गई है।
शैक्षणिक योग्यताः
आवेदन करने के लिए अधिकतम 10 वीं फेल अनुत्तीर्ण तथा निम्नतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है अनपढ़ भी योग्य हैं। आयु सीमा दिनांक 1 जुलाई 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 24 वर्ष होगी अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी की ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी की ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी ।
साथ ही विकलांग / शारीरिक रूप से अशक्त अभ्यर्थी की ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी । भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी को 3 वर्ष सैन्य सेवा की अवधि को जोड़ते हुए और जिनके पारिवारिक जन 1984 के दंगों में मारे गए थे , उनको 3 वर्ष की छूट दी जाएगी । सभी छूट देने के बाद अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
वेतन और आरक्षण
इन पदों के सैलरी की बात करें तो 14500-28145 वेतन एवं भत्ते ( आशिक एवं पूर्णकालिक हेतु ) नियमानुसार होगा। साथ ही राज्य आरक्षण के नियमानुसार 9 उपरोक्त रिक्तियों हेतु केवल संबंधित जिलों के अधिवासी ( Domicile ) अभ्यर्थी केवल अपने जिले हेतु ही आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि 18.07.2022 सांय 5 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र पर नाम , पिता का नाम , स्थायी पता ( फोन / मोबाईल नम्बर सहित ) आयु प्रमाण पत्र , शैक्षणिक योग्यता , मूल निवास प्रमाण पत्र या जिला रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाणपत्र , जाति प्रमाण पत्र पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र , आर्थिक कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र , पासपोर्ट साइज फोटो , पहचान पत्र ( सभी प्रमाण पत्र प्रति अनिवार्य ) दिनांक 18.07.2022 सांय 5.00 बजे तक या इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक , मंडल कार्यालय टिहरी हनुमान चौक , जिला टिहरी गढ़वाल ( उत्तराखंड ) 249001 के पते पर केवल पंजीकृत / स्पीड पोस्ट प्रेषित आवेदन पहुंच जाने चाहिए ।
चयन प्रक्रियाः
बैंक द्वारा निर्धारित मापदंडों के हिसाब से अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा । भर्ती प्रक्रिया बिना कोई कारण बताए निरस्त / निलंबित की जा सकती हैं । आधी अधूरी व असत्य जानकारी वाले आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel