उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: चारधाम की यात्रा पर निकलने से पहले जान लें वहां कैसा है मौसम…
Uttarakhand Weather: चारधाम की यात्रा पर निकलने से पहले वहां का मौसम जानना जरूरी है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह (आज) तक पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा, पहाड़ी इलाको में लागतार हो रही बारिश से यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) को भी मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
बारिश की वजह से बुधवार देर रात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद रहा। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कल भी बदरीनाथ धाम के निकट के नगर जोशीमठ और आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ ही बारिश और आंधी की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel