उत्तराखंड
Big Breaking: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक काऊ ने दिया इस्तीफा, राजनीति में आया भूचाल…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बीजेपी विधायक काऊ ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभीतक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट बैठक छोड़कर गुस्से में निकल गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि हरक सिंह रावत ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी कैबिनेट में चर्चा हुई। उसकी ब्रीफिंग कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel