उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड में इस दिन से लागू हो जाएगी नई शिक्षा नीति, जानिए क्या होगा बदलाव…
देहरादून: उत्तराखंड में इसी सेशन यानि 1 जुलाई से नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है। जिसके तहत शिक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभी तक स्कूलों में जो सिस्टम था उस पैटर्न को नई शिक्षा नीति में बदला गया है। नए पैटर्न को इसमें फॉलो किया जाएगा, जिसमें 3 से 8, 8 से 11, 11 से 14 और 14 से 18 साल की उम्र के बच्चे शिक्षा लेंगे। इस नीति को स्कूल, कॉलेज में फेज वाइज शुरू किया जा रहा है। सभी स्कूलों में प्राइमरी क्लास से ही बाल वाटिका के तौर पर इसे शुरू किया जायेगा। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एफिलियेटड कॉलेज में तो एडमिशन के लिए एनरॉलमेन्ट प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उसके बाद ही कॉलेज में टेस्ट के लिए स्टूडेन्ट पात्र होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई शिक्षा व्यवस्था को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। उत्तराखण्ड में भी एनईपी को लेकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। ऐसे में बड़े बदलाव के साथ- साथ यह टीचर्स के लिए काफी चैलेन्जिग होने जा रहा है। एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोगों का मानना है कि पहले सिर्फ किताबी ज्ञान को माध्यम मानते हुए स्टूडेंट्स की काबिलियत का आंकलन किया जाता था, लेकिन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी समझ को प्राथमिकता देती है। इस नीति के तहत ग्रेजुएशन कोर्स 3 या 4 साल के हो सकते हैं, जिसमें एग्जिट ऑप्शन भी होगा। अगर स्टूडेंट्स ने 1 साल ग्रेजुकेशन कोर्स में पढ़ाई की है तो उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 2 साल के बाद एडवांस डिप्लोमा दिया जाएगा। 3 साल के बाद डिग्री दी जाएगी और 4 साल के बाद रिसर्च के साथ बैचलर की डिग्री प्रदान कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि जुलाई से सभी स्कूल, कॉलेजों में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।इसका लागू होना शिक्षाविदों के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। इसमें पुरानी शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही किताबी ज्ञान की जगह दिमागी ज्ञान को बेहद महत्व दिया जाना है। पाठ्यक्रम तैयार हो गया। अब बच्चे नया सेलेब्स और मातृ भाषा भी पढ़ेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel