उत्तराखंड
Big Breaking: बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणापत्र, जानिए मेनिफेस्टो में क्या किए चुनावी वायदे…
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण से 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा के घोषणापत्र को जारी करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। राजधानी के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। बीजेपी का घोषणापत्र जारी होने के बाद अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, उत्तरप्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्पपत्र है ।
शाह ने कहा कि छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत तीन मुफ्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी में 5 साल के विकास कार्यों को गिनाया। लखनऊ में भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। अभी समाजवादी पार्टी ने अपना यूपी में घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।
यूपी में भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में यह किए चुनावी वायदे–
सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे।
– मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर।
– लव जेहाद पर 10 साल की जेल और 1 साल का जुर्माना ।
– मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे।
– प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क।
– 5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे।
– 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क।
– कानपुर में मेगा लेदर पार्क।
– 10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे।
– बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना।
– वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा।
– 2000 नई बसों के माध्यम से सभी गांवों में बस की सुविधा।
– पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटिन।
– काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो।
– मछुआरा समुदाय के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति ।
– राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना।
– ईडब्लूएस कल्याण बोर्ड का गठन।
– सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा ।
– दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह ।
– महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुह्रा का श्रृंग्वेरपुर में और डॉ भीम राव अम्बेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel