उत्तराखंड
BREAKING: अभी-अभी उत्तराखंड, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप से डोली धरती…
उत्तराखंड और दिल्ली समेत उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। ये भूकंप दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है। भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन की सतह से 6 किलोमीटर नीचे है. भूकंप का केंद्र कारगिल से 158 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली से 163 किलोमीटर दूर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कि उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर भारत के सरहदी इलाकों से जुड़े पाकिस्तान के कई इलाकों में भी दिखाई दिया। पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
