उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, बैंक और ऑफिस के लिए जारी हुए ये आदेश…
अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर जहां तैयारियां तेज हो गई है। वहीं केंद्र सरकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर छुट्टी का आदेश जारी किया तो वहीं उत्तराखंड में भी अब धामी सरकार ने 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में धामी सरकार ने भी अब श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं स्कूलों और शैक्षणिक स्थाओं में पूर्ण अवकाश का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रखने के आदेश हुए हैं तो वहीं सार्वजनिक कार्यालय और कोषागार को आधे दिन के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य में जहां सभी स्कूल और कॉलेज पुरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान के साथ ही बैंक और उपकोषागार आधे दिन के लिए बंद रखने के आदेश हुए हैं। इस तरह सभी सरकारी कार्यालय और कोषागार दिन में ढाई बजे तक बंद रहेंगे। जबकि इसके बाद कार्यालय में सार्वजनिक कार्य होगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है। चारों धामों में निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं, वहीं केदारनाथ धाम को 22 जनवरी को 108 दीपक जलाकर जगमगाया जाएगा। देहरादून में क्लॉक टावर पर भगवान श्री राम का चित्र लाइट शो के जरिए उकेरा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
