उत्तराखंड
सुनहरा मौकाः भारतीय रेलवे में निकली 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन…
देहरादूनः सरकारी नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। आठवीं दसवीं पास युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने अपरेंटिस के 2972 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 11 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2022 है।
बता दें कि पूर्वी रेलवे ने योग्य उम्मीदवारों से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2972 अपरेंटिस के रिक्त पद भरे जाएंगे। जिनमें विभिन्न डिवीजन के पद शामिल हैं। जिसकी विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही कुछ अन्य पदों के लिए 8वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आपको बता दें कि सामान्य वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को आवेदन फीस में छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया इन पदों पर आवेदकों का चयन मेडिकल फिटनेस और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel