उत्तराखंड
JOBS: उत्तराखंड के इस विभाग में चल रही है बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों यूपीसीएल यानि की ऊर्जा विभाग में भर्ती चल रही है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने भी लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। UPCL भर्ती के तहत कुल 105 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए आवेदन मांगे गए है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीसीएल की वेबसाइट upcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2022 है।
बता दें कि इस वैकेंसी के तहत बिजली विभाग के 105 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यूपीसीएल ने यह भर्ती अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के 2 पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 72, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनिंग के 7 पदों को भरने के लिए निकाली हैं। असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होना जरूरी है। इसी तरह लॉ ऑफिसर के पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।
कौन और कैसे कर सकता है आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upcl.org पर जाना होगा। अब वेबसाइट की होम पेज पर Online Application के लिंक पर जाएं । इसके बाद Recruitment के लिंक पर क्लिक करें। अब REGISTRATION FORM पर जाए। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें। इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel