उत्तराखंड
CBSE BOARD: लॉकडाउन के बाद होंगे 10वीं और 12वीं के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम। परीक्षा न लिए जाने की बात महज अफवाह
UT- नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की छूटी हुई परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई बोर्ड ने महज अफवाह करार दिया है।
बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि १०वीं व १२वीं की परीक्षा लॉकडाउन खत्म होने के बाद कराई जाएंगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी सीबीएसई बोर्ड की छूटी हुई परीक्षाएं न कराने की अटकलों को खारिज किया है।
गत दिवस मंगलवार को इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा मंत्रियों व शिक्षा सचिवों के साथ इन विषयों के पेपर को लेकर बैठक की थी।
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सीबीएसई के १०वीं व १२वीं बोर्ड के बचे हुए ८३ पेपर में से २९ विषयों की परीक्षाएं होंगी।
इसके अलावा ऑप्शनल विषयों के नंबर उनके इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट अपनी पढ़ाई जारी रखें।
बहरहाल, अब साफ हो गया है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा १०वीं व १२वीं कक्षा की छूटी हुई परीक्षाओं को लॉकडाउन के बाद कराया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
