चमोली
पूजा-अर्चना के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के भी कपाट हुए बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे…
चमोलीः उत्तराखंड में स्थित चारधाम में से भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट भी शनिवार शाम 6:45 पर पूरे विधि विधान के साथ शीतकालीन (छह माह) के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ चारों धाम के कपाट बंद हो गए हैं। धाम के कपाट बंद होने के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। इस बार भगवान बदरी विशाल के मंदिर के कपाट शनिवार को संध्या के समय वृष लग्न पर बंद हुए।
भगवान के मंदिर से लेकर सिंहद्वार को गेंदे, कमल और अन्य फूलों से सजाया गया था। भगवान बदरी के दर्शन और कपाट बंद होने के दर्शन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। कपाट जब बंद हो रहे थे तो मौजूद वहां श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के जयकारे लगाए। अब रविवार को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेरजी और उद्धवजी की उत्सव डोली योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
