चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में कलयुगी बेटे ने मां को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में मची सनसनी…

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना देवाल ब्लॉक के मानमती गांव की है। हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलम राम ( 27 ) पुत्र मेहरवान राम घेस गांव में मजदूरी करता है । 26 जनवरी को वह घेस से अपने गांव पहुंचा । 27 जनवरी की शाम किसी बात को लेकर कलम राम की अपनी मां चंपा देवी से बहस हो गई । मां ने उसे समझाया तो कलम राम को गुस्सा आ गया और वह मां को डंडे से मारने लगा । कलम राम ने इतना मारा कि चंपा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय कलम राम की तीन साल की बेटी व भाई की पत्नी उर्मिला देवी घर पर थी ।
बताया जा रहा है कि मां की हत्या करने के बाद कलम राम घर से फरार हो गया था । शनिवार को राजस्व पुलिस ने आरोपी को लौसरी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Play Chicken Road 2 online: learn when to move forward and cash out
Play the Aviator Game India 2026 demo mode before wagering real money
Einzahlungen und Auszahlungen bei Aviator Bet im Casino einfach erklärt
A beginner’s guide to trying slots at casinos not on GamStop
Como a Casa de Aposta Estrangeira funciona para quem aposta no Brasil via Pix














Subscribe Our channel


