चमोली
दुःखद: बोलेरो वाहन नंदाकिनी में गिरा, हादसे में चालक की मौत , सात घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर सेरा नामक स्थान पर बोलेरो वाहन नंदाकिनी नदी में समा गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 टीए- 5446 देहरादून से घाट जा रही थी।
इस हादसे में चालक लुंतरा घाट निवासी प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (08) शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जन्मेजय तिवारी अंतरराष्ट्रीय शिविर में दिखाएंगे पहाड़ की प्रतिभा…
अभिभावकों ने नाबालिग बच्चों को थमाई -स्कूटी, कटे 25-25 हजार के चालान…
Uttarakhand News: 19 जुलाई से स्कूलों का बदलेगा समय, डीएम ने जारी किए आदेश…
सस्पेंड: महिला पटवारी को गाली देना और धमकाना दारोगा को पड़ा भारी, सस्पेंड…
सुविधा: राज्य के खिलाडियों को मिली AC बस और AC ट्रेन मे आने जाने की सुविधा…
![](https://uttrakhandtoday.com/wp-content/uploads/2022/06/Uttrakhandtoday_logo_updated-1-2.png)