चमोली
Joshimath Sinking: बारिश ने बढ़ाई जोशीमठ की मुसीबत, सीएम ने गठित की 11 सदस्यों की कमेटी, तय की ये जिम्मेदारी…
Joshimath Sinking: जोशीमठ में हालात नाजुक बने हुए हैं। भूधंसाव के बीच जोशीमठ में बारिश ने भी नई मुसीबत खड़ी कर दी है। 11 जनवरी की रात जोशीमठ में बारिश हुई। ऐसे में राज्य सरकार जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पुनर्वास पैकेज का निर्धारण करेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावित भवन मालिकों/परिवारों के विस्थापन के लिए विशेष पुनर्वास पैकेज एवं अनुदान हेतु सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये की राशि रिलीज की गई है। जोशीमठ में विस्थापित किए जा रहें लोगो के पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित करने के लिए सरकार ने बनाई DM की अध्यक्षता में कमेटी DM समेत 11 सदस्य कमेटी बनाई गई। बताया जा रहा है कि जोशीमठ में प्रभावितों को तत्काल अंतरिम सहायता का पारदर्शी वितरण व पुनर्वास पैकेज की दर तय करने के लिए यह कमेटी गठित की गई है।”

गौरतलब है कि बारिश ने जोशीमठ के नागरिकों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता को भी दोगुना कर दिया है। स्थानीय लोग भूधंसाव और इमारतों में आ रही दरारों से भयभीत है। प्रशासन लगातार खतरनाक इमारतों से लोगों को रेस्क्यू कर रहा है। प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार स्थिति को मॉनिटर कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel

