चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां देखते ही देखते नदी में समा गई सड़क, दोनों ओर फंसे सैकड़ो यात्री…
चमोली: उत्तराखंड से बड़े भूस्खलन की खबर आ रही है म चमोली में भूस्खलन से देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। और सड़क मलबे सहित नदी में समा गई। इस सड़क को बनने में कम से कम दो हफ्ते लगेंगे। मार्ग पर अब भी करीब 200 यात्री और पर्यटक फंसे हुए हैं। पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि जोशीमठ ब्लॉक स्थित हेलंग उर्गम मोटरमार्ग हेलंग से 3 किलोमीटर आगे सड़क भूस्ख्लन की चपेट में आने से बाधित हो गया है। सड़क का 50 मीटर हिस्सा ढह कर कल्पगंगा में समा गया। भूस्खलन के बाद से यहां पूरी तरह आवाजाही ठप्प हो गई है। मार्ग बंद हुए 19 घंटे बीत चुके हैं। संबंधित विभाग के द्वारा सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन का क्षेत्र बड़ा होने के कारण सड़क खुलने में दो हफ्ते का समय लग सकता है। सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही विभाग के द्वारा पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
