चमोली
हादसा: हवा से बात कर रहा ट्रक दुकानों में जा घुसा, क्लीनर गंभीर घायल, देर रात हुवा हादसा
चमोली। बीती देर रात बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवा से बात करता हुआ खम्भों को तोड़ता हुवा दुकानों में जा घुसा। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक कर्णप्रयाग की तरफ से आ रहा था। एक ट्रक अनियंत्रित होकर गौचर बाजार में दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा गया है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग पहुंचाया।
गौचर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल क्लीनर को 108 एंबुलेंस की मदद से कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल पहुंचा है। साथ ही ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
दुकान मालिकों ने क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर चौकी में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को साकार करेगा उत्तराखंड…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की हरित पहल की शुरुआत…
उत्तराखंड: प्रदेश में भी शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’, जनवरी 2026 से हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा…





















Subscribe Our channel
