चमोली
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, नौ घायल, मचा कोहराम…
चमोलीः पहाड़ी अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां रविवार दोपहर निजमुला मोटर मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में नौ लोग गंभीर घायल हो गए है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही शवों को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास हुआ है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हादसे में दो लोग की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा है। जहां उनका उपचार चल रहा है जबकि शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

