चमोली
हत्या: पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट, पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
चमोली: जिले के जोशीमठ में महिला ने बड़ी ही बेरहमी से पति को सिलबट्टे से पीटकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पति-पत्नी का आपसी झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया। जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जोशीमठ के रविग्राम के काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। जोशीमठ के पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम ने सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर समस्याओं को सुना…
राज्यपाल जी ने अपने अभिभाषण में जो भी रोडमैप रखा है उसपर प्राथमिकता से कार्य करेंगे-मुख्यमंत्री
बागेश्वर: जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, सफलतापूर्वक संचालन को लेकर हुई बैठक…
उत्तरकाशी: समस्त नगर क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग ने कसी कमर…
देहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों पर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का किया गया औचक निरीक्षण…
